Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनवर्कआउट करते हुए टीवी एक्टर की मौत

वर्कआउट करते हुए टीवी एक्टर की मौत

  • ४६ साल के सिद्धांत सूर्यवंशी को जिम में आया हार्ट अटैक

पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। ४६ साल के सिद्धांत को शुक्रवार को मुंबई के जिम में वर्कआउट के दौरान हार्टअटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने करीब ४५ मिनट तक उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिद्धांत सूर्यवंशी टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस प्रâीक थे, वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते रहते थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म १५ दिसंबर १९७५ को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल ‘कुसुम’ से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। उन्होंने साल २००० में पहली शादी इरा सूर्यवंशी से की थी। पहली शादी से सिद्धांत की एक बेटी है। इरा से साल २०१५ में उनका तलाक हो गया। इसके बाद २०१७ में उन्होंने मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर अलीसिया राउत से दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ।