जौनपुर। लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की क्षेत्र में सराहना हो रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य ‘सभी बच्चों को शिक्षा दिलाना’ है, जिसके अंतर्गत गरीब, असहाय एवं वंचित बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, शैक्षणिक सामग्री एवं बौद्धिक विकास के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम, नोटबुक, पेन, किताब वितरण, तथा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इन कार्यक्रमों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति शिक्षित नहीं होगा, तब तक देश का समुचित विकास संभव नहीं है। संस्था आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर शिक्षा अभियान चलाने की योजना बना रही है। स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट का शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास

Previous article
Next article


