Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायन्स क्लब क्षितिज ने शिक्षको को किया सम्मानित

लायन्स क्लब क्षितिज ने शिक्षको को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने के तहत सोमवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का सम्मान समारोह शहर के एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर.एन.त्रिपाठी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष लायन धर्मेन्द्र सेठ ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व जय कृष्ण साहू, चेयरपर्सन किरन सेठ, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक लायन हाफिज शाह  व मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां का वंदन व डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान की इस कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी इच्छा शक्ति से अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए समाज और देश के भविष्य बच्चों एवं नौजवानों को सही दिशा में ले जाने को दृढ़ संकल्पित शिक्षक आलोक त्रिपाठी, नरायनी श्रीवास्तव, कामना सिंह, डॉ.गौरव खत्री, डॉ.सुबाष  चंद्र, कैप्टन इन्द्रजीत सिंह, प्रोफेसर आर.एन.त्रिपाठी का माल्यार्पण कर व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में आर.एन.त्रिपाठी ने अपने अनुभवों को साझा कर अपने उदबोधन में कहा कि आज देश के नौजवानों में राष्ट्रप्रेम समाज सेवा का बोध कराने का जुनून स्ांकल्पित कार्य सिर्फ शिक्षकजनों के द्वारा ही संभव हो सकता है। शिक्षक अपने छात्र का मार्गदर्शन कर उसके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। हमारे देश में शिक्षक को ईश्वर स्वरूप में पूजन करने की परंपरा रही है, शिक्षक को इस तरह से ऊपर का दर्जा दिया जाता रहा है। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह‘रानू’ ने कहा कि लायंस क्लब समाज एवं मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आज शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित कर बहुत ही सराहनीय एवं सुखद अनुभूति करा रहा है। कार्यक्रम का संचालन लायन लेडी अर्चना सिंह ने किया। उक्त अवसर पर संजय बैंकर, देव आनन्द ,प्रदीप सिंह, संजय गुप्ता, हसन अब्बास, अजीत सोनकर, डॉ.चंदन नाथ, डॉ.प्रशांत, मनीष मौर्य, सुनील जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, सर्वेश जयसवाल, दिलीप जायसवाल, सुनील कनौजिया, संजय जायसवाल, नीरज कुमार सिंह सहित आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।