जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के बराईं गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप बिछाने का कार्य जारी है। गांव में पानी के लिए पाइप खड़ंजों के नीचे पाइप को तो सकुशल डाला जा रहा है लेकिन लापरवाह ठेकेदार पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को जर्जर हालत में छोड़ दे रहे हैं। ग्रामीण मुन्ना सिंह ने बताया की तीन महीने से लगभग डेढ़ सौ मीटर सड़क को जल निगम के ठेकेदार ने बिल्कुल जर्जर बना दिया। जिसकी शिकायत करने ठेकेदार, जेई एक तारीख देकर टरका देते है। गांव में जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। चार पहिया तो जाना मुश्किल है, बाइक से जाने में भी रिस्क है, तनिक भी संतुलन खोने पर भारी चोट लग सकता है। प्रधान वोट बैंक के आधार पर कार्य पर प्राथमिकता देते है। अब तो आदत हो चुकी चलने की। बारिश में पैदल चलना भी दुभर हो जाता है। बाकी अफसरों की देन है मानकर कहकर मुस्कुरा दिया। इस बारे में जब जल निगम के जेई विपिन से बात करने की कोशिश की गयी तो फोन नहीं उठा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लापरवाह ठेकेदार ने बिगाड़ी सड़क की सूरत


