Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरलड़की भगा ले जाने के मामले में चल रह समझौता

लड़की भगा ले जाने के मामले में चल रह समझौता

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र से लगभग एक सप्ताह पूर्व घर से लड़की भगा ले जाने के मामले में लड़के पक्ष से हर तरह से समझौते की बात चल रही है जबकि लड़की पक्ष निरीह बना हुआ है। चर्चा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की एक किशोरी को पड़ोसी गाँव का पिछड़ी जाति का एक किशोर आशनाई में फाँसकर भगा ले गया था। इधर परिजन खोजबीन कर रहे थे कि इसी बीच दोनों आजमगढ़ रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में जानकारी के बाद रेलवे पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। जहाँ उक्त वाकिया लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लड़के पक्ष के लोग हर तरह से समझौता करने के लिए लगे हुए हैं।