― Advertisement ―

spot_img

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: सीमा द्विवेदी, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...
Homeमनोरंजनलगातार बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है देवा

लगातार बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है देवा

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आ रही हैं। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31जनवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ‘स्काईफोर्स’ के बाद शाहिद कपूर की फिल्म को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ ने तीसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार देवा ने तीसरे दिन रात 10 बजकर 45 मिनट तक 7.15 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई कर ली थी और इस हिसाब से मूवी ने अब तक टोटल 19.54 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि बता दें कि यह फिल्म के केवल शुरुआती आंकड़े हैं, मूवी का असली कलेक्शन आना तो अभी बाकी है।

Share Now...