Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरलक्ष्य के अनुरूप करें गेहूँ की खरीदारी

लक्ष्य के अनुरूप करें गेहूँ की खरीदारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद में क्रय लक्ष्य 35500 एमटी के सापेक्ष 30अप्रैल 2025 तक 8063 एमटी की खरीद हुई है जो कि लक्ष्य का 22.71प्रतिशत है। जिलाधिकारी द्वारा सभी क्रय एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी अपने क्रय लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन की खरीद करें। उन्होंने कहा कि किसानों से सम्पर्क करते हुए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद कराएं। किसी भी दशा में दैनिक लक्ष्य के सापेक्ष खरीद में कमी न आने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो क्रय केंद्र या एजेंसी लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद नहीं कर पाएगी, उसे आगामी खरीद से डिबार कर दिया जाएगा।