जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार गांव में सौहार्द बंधुता मंच के दिशा निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन के योगदान को याद किया गया। समावेश साथी नीरा आर्या ने महिला श्रमिक मजदूर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि इस दिन दुनिया भर के मेहनती और समर्पित लोगों को याद किया जाता है। यह एकजुटता, सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक बन गया है। यह दिन उन सभी श्रमिकों को समर्पित है जो कठिन परिश्रम से आज आम जनमानस के जीवन को आसान बनाते है, श्रमिकों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाया जाता है। वहीं मौजूद साथी धनरा देवी ने भी मजदूरों के अधिकार को लेकर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चंदा, ऊषा यादव, नीलम, रीना सिंह व सुनीता के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उमरवार गांव में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस


