Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनरोमांटिक सीन करते हुए Sanni Deol का बुरा हाल

रोमांटिक सीन करते हुए Sanni Deol का बुरा हाल

अस्सी के दौर में सनी देओल और अमृता सिंह ने एक साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इस जोड़ी ने पहली फिल्म के तौर पर बेताब को चुना। बेताब राहुल रवैल के डायरेक्शन में बनी एक एक्शन रोमांटिक फिल्म थी जिसमें सनी और अमृता दोनों ने ही कमाल कर डाला था। 1983 में आई ये फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और इसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे। कुछ साल पहले कपिल शर्मा शो पर जब अमृता सिंह ने पहली फिल्म को लेकर बात की तो सनी देओल का भी जिक्र छिड़ा। ऐसे में अमृता ने सनी संग रोमांटिक सीन को लेकर कई सारे खुलासे किए। कपिल शर्मा ने अमृता सिंह से कहा कि सनी देओल आज भी काफी शर्मीले हैं। कपिल ने अमृता सिंह से कहा कि आपने उनके साथ पहली फिल्म की थी और उनके साथ रोमांटिक सीन करने में आपको कैसा एक्सपीरिएंस रहा। इस पर अमृता सिंह ने कहा कि बेताब हम दोनों की ही पहली फिल्म थी। बात तो सनी देओल पहले भी बिलकुल नहीं करते थे और अब भी बिलकुल बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं सनी देओल को क्या परेशानी है, वो बिलकुल बात नहीं करते थे। वो काफी रिजर्व्ड और शाई नेचर के हैं। इतना अजीब लगता है क्योंकि मैं शर्मीले नेचर की नहीं हूं। ऐसे में जब मैं सेट पर गई और पूछा कि हीरो कौन है, मैं या ये। दरअसल वो किसी को देखता ही नहीं था। सिर को नीचे किए रहता था। अमृता सिंह ने कहा कि सनी देओल का शर्मीलापन देखकर डायरेक्टर राहुल रवैल कहते थे कि ऊपर देखो, अरे ऊपर देखो, लड़की को देखो, प्यार करो, तुम डरे डरे क्यों रहते हो। लेकिन सनी बेचारे डर डर कर सीन देते थे। इस पर कपिल शर्मा शो में काफी ठहाके लगे। आपको बता दें कि अमृता सिंह और सनी देओल उस वक्त काफी प्रâेश चेहरे के रूप में फिल्म में आए और आते ही छा गए। फिल्म में सनी और अमृता की जोड़ी के साथ शम्मी कपूर, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार थे। फिल्म का म्यूजिक आर डी बर्मन ने दिया था और फिल्म के कई गाने आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं।