Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररोडवेज बस ने मारी टक्कर, रेलवे के रिटायर्ड गेटमैन की मौत

रोडवेज बस ने मारी टक्कर, रेलवे के रिटायर्ड गेटमैन की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के गोरारी बाजार में सड़क पार कर रहे रेलवे के रिटायर्ड गेटमैन राम अचल मौर्य की रोडवेज बस के धक्के से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाये लेकिन हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर निवासी 78वर्षीय राम अचल मौर्य पुत्र स्व.रघुनाथ उत्तर रेलवे के डोभी गांव स्थित गेटमैन पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका मकान शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे के पूर्वी तरफ है। सड़क के पश्चिम तरफ उनका निजी खेत है। जिसमें वह खेती किसानी करते थे। आठ फरवरी की शाम 6 बजे वह अपने खेत से निकल कर सड़क पार करके घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अयोध्या से प्रयागराज को जा रही रोडवेज की एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास पड़ोस के लोग जब तक उन्हें उठाते बस का चालक तेज गति से वाहन को लेकर फरार हो गया। उधर परिवार वाले उपचार के लिए खेतासराय के बीएम अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।रात्रि 9बजे हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। इस संबंध में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस के बारे में छानबीन की जा रही है।