जौनपुर धारा, जौनपुर। दुर्घटना से बचाव हेतु रोटरी क्लब ने घनश्यामपुर बदलापुर रोड पर सावधानी बोर्ड लगाया। बदलापुर-शाहगंज रोड पर पर स्थित समरथी राजाराम विकलांग स्कूल के पास विगत दिनों हुए वाहन दुर्घटना के फलस्वरूप एक बच्चे की मृत्यु की खबर व व्यस्त सड़क किनारे विद्यालय होने के कारण दुर्घटना की आशंका को संज्ञान में लेते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सदस्य एवं स्कूल के प्रबंधक अजय सिंह के सहयोग से वाहन चालकों एवं अन्य को सावधान व जागरूक करने हेतु स्पीड ब्रेकर के दोनो छोर पर सावधानी बोर्ड लगवाया गाय। अध्यक्ष सीए सुजीत अग्रहरी ने लोगों से अपील किया कि रोड के किनारे लगे दुर्घटना सावधान सूचक संकेत को देखें और सुरक्षित रफ्तार से चले। इस अवसर पर संयोजक डॉ.बृजेश सुदीक्षा ईएनटी क्लिनिक व डॉक्टर ऋषभ यादव डी.आर.मेमोरियल हॉस्पिटल, नव निर्वाचित अध्यक्ष श्याम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, अमित पांडे, अनिल गुप्ता, रोटेरियन संजय जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
रोटरी क्लब ने लगवाया सावधानी बोर्ड

Previous article


