Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोज़ा इफ्तार में वही एकता की बयार, देश मे अमन व शांति...

रोज़ा इफ्तार में वही एकता की बयार, देश मे अमन व शांति के लिए हुई दुआ

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के बेगमगंज स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम में शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी द्वारा 17रमजान को रोजा इफ़्तार का आयोजन किया गया। जहां सभी मजहब व मिल्लत के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तार करके एकता की डोर को मजबूत किया। शिया समाज की नमाज धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने वहीं दूसरी तरफ सुन्नी समुदाय की नमाज को हजरत मौलाना आजवद कासमी ने अदा कराया।

रोजा इफ्तार से पहले मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना डॉ.काजिम मेंहदी उरूज ने कहाकि पैगम्बर-ए-इस्लाम का संदेश अमन व शांति का संदेश है। उन्होंने कहा कि माह ए रमजान बरकतों वाला महीना है और इस माह में रोजा रखने से भूखे-प्यासे इंसानों की भूख और प्यास का अहसास होता है। शिया धर्मगुरू मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि माह ए रमजान में नेकियों का सवाब बढ़ जाता है और रोजा हमदर्दी का पाठ पढ़ाता है। इस महीने में अपने गुनाहों की तौबा करें और साथ ही गरीब और मजलूम लोगों की मदद करें इससे खुदा प्रसन्न होता है। इसके बाद देश व कौम की तरक्की, कामयाबी और आपसी भाईचारे के लिये दुआ माँगी गयी। इस अवसर पर मौलाना फजले मुमताज़, मौलाना ज़फर खान, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना रज़ा अब्बास, मोहम्मद मुस्तफा शम्शी, भाजपा नेता हैदर अब्बास चांद, बसपा नेता सलीम खान, मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, खान इकबाल मधु, सभासद शहनवाज़ मंज़ूर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। अन्त में पत्रकार आरिफ हुसैनी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।