Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम संपन्न

कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर धारा, केराकत। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कृषि विज्ञान केंद्र उन्नत ग्राम योजना के अंतर्गत केवीके अंगीकृत ग्राम अकबरपुर, विकास खंड-केराकत में एक दिवसीय किसान वैज्ञानिक संवाद का आयोजन 50अग्रणी अथवा पुरस्कृत कृषकों हेतु किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.आर.के सिंह द्वारा शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और एकीकृत कृषि प्रणालियों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में कृषि नियंत्रण वैज्ञानिक ई.बरुन कुमार द्वारा जायद में उन्नत खेती के तरीकों पर व्याख्यान दिया गया। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.अमित कुमार सिंह ने कृषकों को पशुपालन में नई उद्यमिताओं के बारे में चर्चा की और किसानों को नवीनतम तकनीकों से खेती की ओर अग्रसारित होने पर ज़ोर दिया। गौतलब है कि किसान इस कार्यक्रम के आयोजन से किसान का$फी उत्साहित थे और उन्होंने बेहतर एवं लाभकारी कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की। इस कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, मूलचंद, राजनाथ, सुजीत कुमार सहित कई कृषक महिलाओं ने भी प्रतिभाग करते हुए समसामयिक जानकारी प्राप्त किये। केन्द्र की तरफ से प्रदीप, धीरज एवं विवेक ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।