Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर बनाया है. इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य है. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 20वां ओवर हर्षल पटेल डालने आए, लेकिन वह ओवर की महज 2 गेंद डाल सके.

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 20वें ओवर में हर्षल पटेल ने 2 बीमर डाली. जिसके बाद अंपायर ने हर्षल पटेल को गेंदबाजी से हटा दिया. हर्षल पटेल की जगह ग्लेन मैक्सवेल ओवर को पूरा करने आए. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में 16 रन बटोरे. हर्षल पटेल 20वें ओवर में महज 2 गेंद फेंक सके. जिसके बाद अंपायर ने आरसीबी के गेंदबाज को हटाने का फैसला किया. बहरहाल, इसके बाद हर्षल पटेल की जगह ग्लेन मैक्सवेल ओवर करने आए. इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 83 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं, शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके 5 छक्के जड़े.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज के अलावा वायने पर्नेल, विजयकुमार वयशक, ग्लेन मैक्सवेल, वनेंदू हसरंगा और हर्षल पटेल को 1-1 कामयाबी मिली. इससे पहले  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था.