Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक पर मृत पड़ी मिली किशोरी

रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ी मिली किशोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर बीरीबारी गांव के सामने रविवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बताया जाता है कि गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी दिनेश यादव की 17 वर्षीय पुत्री शिवांगी यादव अपने ननिहाल अटहरपार गांव में मामा दिनेश के यहां रहती है। बीच में वह अपने घर गई थी लेकिन पंद्रह दिन पहले वह ननिहाल आ गई थी। रविवार देर रात बीरीबारी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर वह मृत पड़ी मिली। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share Now...