Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खबर का असर: ‘जौनपुर धारा’ की खबर के बाद जागा प्रशासन

जौनपुर। जौनपुर की ऐतिहासिक धरोहरों और रिवर फ्रंट की बदहाल स्थिति को लेकर “जौनपुर धारा” द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब दिखाई...
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक पर मिला मिला अधेड़ का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला मिला अधेड़ का शव

  • बालेमऊ गांव की घटना, रिश्तेदारी जाने के लिए निकला था घर से

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव में रिश्तेदारी जाने के लिए निकले अधेड़ की घर के सामने से गुजरे गाजीपुर-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन के चपेट में आने से सोमवार की रात मौत हो गई। घटना का पता मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा शव देखकर शोर मचाए जाने पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया।

स्वजनों के अनुसार हीरालाल यादव 55 पुत्र चरितर यादव सोमवार की देर शाम केराकत किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए कह कर घर से पैदल ही निकला था। मंगलवार की भेर में खेत की तरफ गए ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक के पास किसी का शव नजर आया। पास जाकर देखने पर उनकी शिनाख्त हीरालाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने भी शव की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि संभवत रेलवे पटरी पार करते समय रात में ही वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Share Now...