Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक के बगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश

रेलवे ट्रैक के बगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश

जौनपुर धारा,खेतासराय। वाराणसी-अयोध्या रेल प्रखण्ड पर स्थित खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप तारगहना मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रैक के बगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कर आवश्यक विधिक कारवाई किया। स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रेलवे ट्रैक के बगल में एक महिला के शव मिलने की सूचना पर मालगाड़ी के चालक ने भोर में स्टेशन अधीक्षक को सूचना दिया। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जिसका दोनो पैर कटा हुआ था। मामले की छानबीन शुरू किया तो उक्त की शिनाख्त निर्मला देवी पत्नी फूलचंद यादव(40) निवासी ग्राम लारपुर बक्शू जो 21मार्च को सायं 4बजे घर से सरसों काटने के लिए निकली थी। देर शाम घर नहीं लौटी थी। घर वालों ने खोजबीन किया कहीं पता न मिलने की स्थिति में दीदारगंज थाने पर रात्रि लगभग 10:30बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर खेतासराय पुलिस ने जब खोजबीन चालू किया तो पता चला की शव निर्मला देवी का ही है सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने शव की सिनाख्त निर्मला देवी के रूप में पुष्ट किया तो पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। स्वजनों ने बताया कि निर्मला देवी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी जिनके दो बेटी एक बेटा क्रमशः नीरज देवी उम्र 26 वर्ष विपिन कुमार उम्र 19 वर्ष निधि लगभग 17 वर्ष है। पति फूलचंद रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब के लुधियाना में रहते हैं जो वर्तमान समय पर घर पर ही थे।