Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरचुनाव के मद्देनजर एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चुनाव के मद्देनजर एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

  • बूथों व अर्धसैनिक बलों के रुकने के स्थान का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने जवानों संग फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सीओ अजीत सिंह चौहान मौजूद रहे। आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर भ्रमण पर आयें कप्तान ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु फ्लैग मार्च किया। वहीं सेंट थामस इण्टर कालेज में बने जवानों के आश्रय स्थल को भी देखा। भादी गांव स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। कोतवाली चौक से जेसीज चौक एवं राजकीय महिला महाविद्यालय से रोडवेज तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीआईएसएफ पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। प्राइमरी स्कूल मतदान स्थल निरीक्षण कर निकलें अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय को सख्त निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह सुनिश्चित हों कि कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी के घरों में न रुके। वहीं होटल लाज आदि पर निगरानी रखने। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर जैसे अपराधी क्षेत्र में मौजूद न रहे। अराजक तत्वों को सम्बोधित धारा में पांवद किया जाये। होली का त्योहार के मद्देनजर भी दिशा निर्देश दिया। वहीं कोतवाली चौराहे पर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा का स्वागत भाजपा नेता भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में एसपी को रामनामी पटका पहना स्वागत किया गया। सभासद अर्पित जायसवाल, श्रेयांश मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, प्रज्ञेश मोदनवाल, अक्षत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।