जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर सायं मीटिंग हाल में रेलवे क्रासिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के सम्बंध में बैठक की गयी। बैठक में रेलवे क्रासिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के संबंध में वार्ता की गयी। जिससे शहर में हो रहे जाम से मुक्ति मिलें। पीडीएनएचआई एस.पी.पाठक ने बताया कि जगदीशपुर, जफराबाद, नईगंज क्रासिंग पर ओवर ब्रिज पास हो गया है। जल्द से जल्द काम शुरू हो जायेगा। जिससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल जायेगी। कुत्तुपुर व हौज में भी रेलवे क्रासिंग है हमेशा बंद रहता है अभी क्रासिंग पास नहीं हुआ है। जिसके कारण सडक पर जाम लग जाता है। जाम से मुक्ति दिलाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड को डीपीआर तीन दिवस में बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में पी.डी.एन.एच.आई. आजमगढ, अधिशासी अभियंता एन.एच.आई.प्रयागराज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड जौनपुर आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने पर हुई बैठक

Previous article
Next article

