Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररीढ़ के हड्डी की बीमारी दूर करता है लोलक आसन : जय...

रीढ़ के हड्डी की बीमारी दूर करता है लोलक आसन : जय सिंह

  • योग सप्ताह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन मुख्य प्रशिक्षक जय सिंह गहलोत एवं सहायक प्रशिक्षक विकास सिंह ने योग के कई अभ्यास कराएं। योगाभ्यास में लोलक आसन कराया गया। इससे माँसपेशियों को गर्म करना, रीढ़ की हड्डी में लचक बढ़ाना और शरीर के संतुलन में ‘सुधार किया जा सकता है। इसके बाद कोण आसन कराया गया। यह रीढ़ की हड्डी और शरीर के दोनों पार्श्वों को तानता है। उदर के अंगों, भुजाओं और टाँगों की माँसपेशियों की टोनिंग करता है। कोण आसन की जानकारी देते हुए कहा कि इससे रीढ़ की हड्डी और शरीर के दोनों ओर की मांसपेशियों को संतुलित करता है, बाजू टांगों और पेट के अंगों की टोनिंग करता है। इसी क्रम में कटि चक्र आसन, हस्तपाद आसन, उत्कट आसन, बंधकोणासन, कपाल भाति, योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, डॉ.मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ.विवेक पाण्डेय, डॉ.पुनीत सिंह, डॉ.विनय वर्मा, मदन मोहन भट्ट, संतोष यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजन गुप्ता, रजनीश सिंह समेत करीब 156 विद्यार्थियों, कर्मचारियों, परिवार जनों एवं सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिभाग किया।