Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररिहायशी छप्पर जला,मां बेटे झुलसे

रिहायशी छप्पर जला,मां बेटे झुलसे

  • दो बच्चों समेत बकरी की जलकर मौत,ग्रामीणों ने बुझाया आग
  • कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में हुई घटना

जौनपुर धारा,मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में रिहायशी छप्पर में आग लगने से मां बेटे और उनकी एक बेटी झुलस गई है। वही छप्पर में बंधी बकरी और उसके दो बच्चो की जलने से मौत हो गई। छप्पर में रखा खाद्यान्न और घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। उक्त गांव निवासी मनीलाल घर के बगल में ही गेहूं की कटाई कर रहे थे। इतने में शोर सुनाई दिया तो देखा कि उनके रिहायशी छप्पर में लगी आग लग गई थी। दौड़ कर मौके पर पहुंचे और छप्पर के अंदर से अपनी विकलांग मां को बाहर निकालने लगे। इस दौरान वे भी बुरी तरह झुलस गए। उनकी बेटी प्रीति उर्फ रूपा भी अंदर बंधी भैस बचाने के चक्कर में जल गई। इतने में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में एक बकरी और उसके दो बच्चो की जलने से मौत। गृहस्वामी की अपंग मां करमैंता पत्नी स्व सरजू (60) और गृहस्वामी मनीलाल पुत्र स्व.सरजू (45) अपनी मां को बचाने में झुलस गए। गंभीर हालत देख मां बेटे को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मनीलाल की पुत्री प्रीति उर्फ रूपा (15) भी झुलस गई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना में हजारों रुपए का घर गृहस्थी का सामान और खाद्यान्न जलकर राख हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड भी सूचना पाकर पहुंची किंतु इससे पहले ही ग्रामीणों ने बुझा दिया था।