जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री हरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम एवं सातवें दिन गुरूवार को प्रात: लक्ष्य गीत के बाद बड़े उत्साह के साथ ग्राम सभा रेहारी में साफ सफाई का कार्य किया। इसके तुरंत बाद स्वदेश यादव योग शिक्षक द्वारा योग कराया गया। बाद में श्री यादव ने वर्तमान वातावरण में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। भेजन उपरांत एक वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सभाजीत यादव ने किया। स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं के क्रम में डॉक्टर सभाजीत यादव, बालकृष्ण यादव, दिलीप कुमार आदि ने भाग लिया। प्रबंधक के अध्यक्षीय भाषण के बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सभाजीत यादव ने शिविर को सकुशल संपन्न होने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय प्रबंधन तथा बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्यारेलाल ने किया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
रासेयो के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने की साफ-सफाई, किया योग
Previous article


