जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ भी दिलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां पर वयस्क मताधिकार के आधार पर भारत के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त है। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु यह आवश्यक है कि मतदान के दौरान समस्त नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना योगदान अवश्य दें। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान सभी अपने मत का प्रयोग निष्पक्ष और बिना प्रलोभन के अवश्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके कार्यक्राल के दौरान निर्वाचन से सम्बधित जो भी दायित्व सौपे गये उन्होने इसका शत प्रतिशत निर्वहन किया और इसके लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन पर्यन्त निर्वाचन प्रक्रिया में अपना योगदान देने के लिए वे तत्पर है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इसी क्रम में विकास भवन के सभागार में भी जिला विकास अधिकारी, पी.डी, डी.सी एन.आर.एल.एम.,डी.सी. मनरेगा की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गयी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने दिलाया मताधिकार के प्रयोग का शपथ


