― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रहित सभी हितों से सर्वोपरि : प्रो. राकेश कुमार

राष्ट्रहित सभी हितों से सर्वोपरि : प्रो. राकेश कुमार

  • छात्रों को देश समाज सेवा के प्रति किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध मानवेंद्र सिंह सुमन महाविद्यालय पेसारा में एनएसएस शिविर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ देश व समाज सेवा के लिए भी प्रेरित किया गया और समारोह पूर्वक शिविर का समापन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि शिविर के माध्यम से जहां प्रशनैलिटी डेवलपमेंट होता है वहीं किसी भी क्षेत्र में कुछ करने का जज्बा भी बढ़ता है। समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव ने कहा कि एनएसएस शिक्षा सेवा क्षेत्र में सबसे बड़ी संस्था है, जो असहाय जरूरतमंदों की मदद के साथ ही गांव गिराव का विकास के साथ-साथ लोगों के अंदर अवरनेश लाने का काम करती हैं। सबको चाहिए कि शिविर के माध्यम से गांव गलियों ग्रामीणों किसानों में सरकारी योजनाओं व बीमारियों से बचने का अभियान चलाएं। अध्यक्षता कर रही प्रबंधक डॉ. सुमन यादव ने छात्रों को सामाजिक विकास और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।  इसके बाद प्रबंधक ने अतिथियों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजूलता श्रीवास्तव, डॉ. अनिल दवे, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. गुलाबचंद, गंगा तिवारी, रवि यादव, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, पवन पाठक मौजूद रहे।

Share Now...