Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरराशन लेने गए युवकों ने कोटेदार के पति से की मारपीट

राशन लेने गए युवकों ने कोटेदार के पति से की मारपीट

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में शनिवार को कोटेदार के यहां राशन लेने गए युवकों के पूछताछ के दौरान कोटेदार के पति से मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने कोटेदार का रजिस्टर फाड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद थाने बुलाया है।

जानकारी के अनुसार गांव की कोटेदार संजीला के पति राजकुमार सुबह राशन का वितरण कर रहे थे। इस दौरान राशन लेने पहुंचे तीन चार युवकों ने कोटेदार के पति से पूछा कि राशन कब से वितरण हो रहा है। यह भी पूछा कि गेहूं क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस पर कोटेदार के पति और युवकों के बीच विवाद बढ़ गया। युवकों और कोटेदार के पति से हाथापाई होने लगी। वहां राशन लेने गए अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से कोटेदार के पति राजकुमार ने रजिस्टर फाड़ने का युवकों पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने आने को कहकर चली गई।