― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुररामलीला मंचन के कलाकारों को किया गया सम्मानित

रामलीला मंचन के कलाकारों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के रामलीला समापन के बाद सम्मान आयोजित हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता व उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने मुख्य अतिथि सुल्तानपुर जिले से आए युवा समाजसेवी बागीस राणा को माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि रहे युवा समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि लोग तीन बातों से ही दुखी होते हैं। एक अभाव के कारण, स्वभाव के कारण और प्रभाव के कारण। अतः व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। भगवान राम वो सागर है जिनमे सभी देव एवं भक्तों की सरिता समा जाती है। समिति की ओर से रामलीला में सहयोग करने वाले सभी कलाकारों एवं सहयोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि रवि यादव, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, शिक्षक अनिरुद्ध मौर्या, विनोद गुप्ता, मिथिलेश चंद्र पाण्डेय, रमाशंकर गुप्ता, सत्येंद्र चौहान, सुरेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि कलाकार मौजूद रहे।

Share Now...