Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हनुमान मंदिर में चलाया गया स्वच्छता...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हनुमान मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जौनपुर धारा, जलालपुर। प्रधानमंत्री के आवाहन पर देशभर के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई अभियान में रियल हीरो की मिशाल पेश करने वाले भोजपुरी फिल्म अभिनेता के नेतृत्व में मंदिर के आसपास सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा मंदिर के पास स्थित पोखरे के चबुतरे की भी साफ-सफाई किया गया। चन्दन सेठ ने इस विशेष अभियान का हिस्सा बन लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान दीपक दुबे, सुजीत चौरसिया, संगम जायसवाल, अख्तर अली, दिनेश जायसवाल, सुदर्शन मिश्रा समेत मंदिर के पुजारी भी साफ-सफाई में लगे रहे।