Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिन्दी भवन के पास मिली अज्ञात की लाश

हिन्दी भवन के पास मिली अज्ञात की लाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के हिंदी भवन के पास ट्यूबवेल के क्षतिग्रस्त कमरे से पुलिस ने अज्ञात की लाश बरामद किया है। सूत्रों के हवाले से ब्ाताया गया है कि गुरुवार सुबह लगभग 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40वर्ष की लाश को स्थानीय नगर वासियों ने देखा और पुलिस को सूचना दिया। जानकारी मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर चौकी प्रभारी भंडारी तारकेश्वर राय, चौकी प्रभारी राज कॉलेज राम प्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाश की पहचान कराने के लिए काफी देर तक प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाश घर में लाश रख दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। ऐसा प्रतीत होता है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।