Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररामदेव महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

रामदेव महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामदेव महाविद्यालय सिरौली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में योगासन कराया गया। योग प्रशिक्षक प्रमोद कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगासनों के जरिये फिट रहने का संदेश दिया जिसमें प्रमुख रूप से अनुलोम विलोप, कपालभाति आदि आसन करने का सही तरीका और उनके फायदे बताया। बतौर मुख्य अतिथि  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहाकि योग का मतलब समझें और इसे अपने जीवन में नियमित रूप से प्रत्यक्षित अनुकरण कर लागू करें। इस मौके पर डा. संदीप कुमार यादव, डॉ. केएन यादव, विजय कुमार यादव, सरिता यादव, सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।