जौनपुर धारा, सुइथाकला। भाजपा की राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी सोमवार को क्षेत्र के पूरासम्भलशाह गांव पहुंची। वहां उन्होंने गांव निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राम अकबाल सिंह के छोटे भाई व जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह के देवर दरोगा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना जतायी। गौरतलब हो कि दरोगा सिंह को कुछ दिन पूर्व ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिनका लखनऊ स्थित मेदांता हास्पिटल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान विगत 14 अप्रैल को देर शाम निधन हो गया था। निधन की सूचना पर मृतक के आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। उसी कड़ी में सोमवार को राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी मौके पर पहुंच संवेदना जताते हुए मृतक के परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी व खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने जतायी संवेदना

Previous article
Next article

