जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मंगल दल खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद यादव की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के मैदान में आयोजित हुआ। मंत्री द्वारा जनपद के 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। राज्यमंत्री श्री यादव ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो भी खेल प्रोत्साहन सामग्री उन्हें उपलब्ध करायी जा रही है उसे खेल के मैदानों पर प्रतिदिन खेलने में प्रयोग किया जाए तथा आश्वासन दिया कि मंगल दलों को भी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए रोजगार मुहैया कराने हेतु शासन विचार कर रही है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राज्यमंत्री ने किया खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण


