- मामले में पीड़ित नवीन सिंह ने ज्ञापन देकर की न्याय की मांग
जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली थाना क्षेत्र के बराई गांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने का मामला शनिवार को राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू के पास भी पहुंच गया। मामले में पीड़ित वाराणसी से प्रकाशित एक समाचार पत्र से थानागद्दी क्षेत्र के पत्रकार नवीन कुमार सिंह ने राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर अपना नाम मुकदमे से निकाले जाने तथा षडयंत्र के तहत भोले भाले ग्रामीणों को उकसाने वाले असली गुनहगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित नवीन सिंह सिंह ने राज्यमंत्री से कहा कि वे घटना की रिपोर्टिंग करने गए थे। लेकिन थानागद्दी पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। नवीन सिंह ने कहा कि पुलिस की अप्रत्याशित घटना से वे बहुत आहत हैं। राज्यमंत्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्वांचल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के मौके पर संगठन के तहसील अध्यक्ष संजय शुक्ल, संरक्षक दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार राय, विशाल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ सिंह, वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।


