जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कमेटी व विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ। वहीं स्वागत समारोह को संम्बोधित करते हुए डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी है। जिससे निश्चित रूप से जनपद जौनपुर को बहुत मजबूती मिलेगी। समाजवादी विचारधारा को आप लोग जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा बूथ स्तर तक कमेटी बनाने में अपने महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करें। उन्होने कहा कि आज भाजपा धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कोई भी बड़ा काम नहीं किया है। जिसको लेकर जनता से वोट मांग सके। वह बुनियादी मुद्दों से भागती है। आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बड़े मुद्दे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट है। गठबंधन जनता के मुद्दों और विकास के लक्ष्य के साथ एकजुटता से भाजपा का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा। उक्त अवसर पर राजेश विश्कर्मा, विवेक रंजन यादव, लाल मोहम्मद रायनी, चंद्रशेखर यादव, ईश्वर लाल यादव, विरेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, मिथलेश यादव, राम अकबाल यादव, रामजतन यादव, सोचनराम विश्कर्मा का स्वागत किया गया। समारोह में राजेन्द्र टाइगर, श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, इरशाद मंसूरी, शाजिद अलीम, हिरालाल विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, डॉ.जंगबहादुर यादव, निजामुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, अखिलेश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया स्वागत समारोह

Previous article
Next article

