जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर गुरुवार को नवें योग दिवस सप्ताह के तहत हर घर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग का अभ्यास करते हुए इसके द्वारा होने वाले लाभ को जाना। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ व उद्घाटन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कमल के निर्देशन में किया गया। तत्पश्चात चिकित्सालय के प्रभारी डाक्टर बब्बन प्रसाद द्वारा आज के परिप्रेक्ष्य में योग की महत्ता और कैसे निरोग रहा जा सकता है पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि योग का अभ्यास प्रतिदिन प्रात: 7 से 8बजे तक कराया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। योग प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव और सुनीता देवी के द्वारा लोगों को योग सिखाया गया। इस दौरान राहुल खरवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
योग सप्ताह के तहत हर घर योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Previous article

