Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरयोग के महत्व को पूरी दुनिया ने समझा : कुलपति

योग के महत्व को पूरी दुनिया ने समझा : कुलपति

  • स्वस्थ समाज के लिए विश्वविद्यालय में मैराथन का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025के उपलक्ष्य में 10दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को स्वस्थ समाज के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारम्भ किया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व को आज पूरी दुनिया ने समझ लिया है। उन्होंने कहा कि योग को सदा अपने जीवन से जोड़े रखे। इसके पूर्व मुक्तांगन में योग प्रशिक्षक जय सिंह ने उपस्थित जन को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समन्वय नोडल अधिकारी डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव व डॉ.शशिकांत यादव ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.विक्रम देव शर्मा, उपकुलसचिव बबीता सिंह, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.मनोज पाण्डेय, डॉ.पुनीत सिंह, डॉ.इन्द्रेश गंगवार समेत कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।