जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी किया गया। जिसमें जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर की बेटियों ने अपना परचम लहराया है और माता-पिता सहित गुरुजनों का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2025की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित किया। हाई स्कूल में 90.11प्रतिशत और इण्टर में 81.15प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। लड़कियों ने फिर से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने मेरिट में खास पहचान बनाई। इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर बालिका हिंदू इंटर कालेज की छात्रा ने इंटर में सृष्टि त्रिपाठी ने 92प्रतिशत (460/500) फीसदी प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएन पीएन इंटर कालेज से हाई स्कूल में उमरा अंसारी 92प्रतिशत (552/600), अंशु यादव 91प्रतिशत, निष्ठा यादव 89प्रतिशत, सपना यादव 81प्रतिशत व इण्टर में खुशी मौर्या 85प्रतिशत पुत्री प्रमोद मौर्या, आकांक्षा सिंह ने 84प्रतिशत फीसदी प्राप्त किया। राज इण्टर कालेज से हाई स्कूल में अनुज्ञा त्रिपाठी ने 91प्रतिशत शिवांशी पांडेय ने 89.33प्रतिशत, अक्षिता पांडेय ने 88.83प्रतिशत, इंटर में सुधांशु यादव ने 86प्रतिशत हासिल किया है। एमबी पब्लिक स्कूल से निष्ठा केशरवानी ने 89प्रतिशत, प्राची पाल ने 88.33प्रतिशत, सेजल वर्मा ने 86.33प्रतिशत, सत्या त्रिपाठी ने 82प्रतिशत, खुशी यादव ने 87.33प्रतिशत प्राप्त किया। आइडियल कॉन्वेंट स्कूल से हाई स्कूल में आरती गुप्ता ने 87त्न फीसदी प्राप्त कर माता पिता सहित गुरुजनों का मान बढ़ाया है।
― Advertisement ―
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में मुंगराबादशाहपुर की बेटियों ने लहराया परचम


