जौनपुर धारा, नौपेड़वा। स्व.रामकिशोर स्मृति बालिका इंटर कालेज बेलापार के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के बच्चों को बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव द्वारा सम्मानित किया गया। हाई स्कूल की छात्रा साक्षी शर्मा 85.50प्रतिशत, सृष्टि यादव 83.16 प्रतिशत के अलावा उज्ज्वल यादव, सिमरन, आकांक्षा जायसवाल, अन्नू पाल, अंशिका, जास्मिन, नंदनी, काजल भारती, प्रिया यादव, नम्रता यादव एवं इंटरमीडिएट की छात्रा स्नेहल मिश्रा 86.80 प्रतिशत, श्रद्धा मौर्या 85. 60 प्रतिशत, के अलावा महक सिंह, आकृति यादव, निखिल यादव, खुशी यादव, खुशी विश्वकर्मा, मीनू यादव, साक्षी यादव एवं संजना को ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अद्या यादव द्वारा माल्यापर्ण, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केशरी प्रसाद, राजमणि यादव, संजय विश्वकर्मा सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहें।
― Advertisement ―
हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यालय टॉपर बच्चों को किया गया सम्मानित


