जौनपुर। जनपद में तैनात नायब तहसीलदार अतुल सिंह के संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित होने पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने उन्हें सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर बधाई देते हुए कहा कि अतुल सिंह ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की व्यस्त नौकरी के बावजूद उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिलती रही, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज की सेवा करेंगे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
यूपीएससी में चयनित नायब तहसीलदार अतुल सिंह को डीएम ने किया सम्मानित


