Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरयुवा महोत्सव में प्रतिभाग के लिए पीयू की टीम का चयन 3...

युवा महोत्सव में प्रतिभाग के लिए पीयू की टीम का चयन 3 जनवरी को

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में प्रतिभाग के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का चयन 3 जनवरी को होगा। इसके लिए आर्यभट्ट सभागार में अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय में 12-13 जनवरी, 2023 को अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूर्वाचल विश्वविद्यालय की टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी। विश्वविद्यालय स्तर की टीम बनाने के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेजकर अपनी -अपनी टीमें विश्वविद्यालय में भेजने के लिए कहा है। इन टीमों की 3 जनवरी, 2023 को परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राएं पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम का हिस्सा होते हुए 12, 13 जनवरी, 2023 को युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगें।