जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में अनुसूचित जाति के युवक की मौत के मामले को लेकर सवर्ण आर्मी ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत पिटाई से नहीं बल्कि फेफड़े में संक्रमण के कारण हुई है, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बताया जा रहा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा इस घटना को जातीय रंग देकर निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यदि कोई दोषी है तो उसे सजा मिले, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए ताकि जिले में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनी रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
युवक की मौत को लेकर सवर्ण आर्मी ने डीएम को सौंपा पत्रक


