जौनपुर। यातायात माह नवम्बर 2025 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाजिदपुर तिराहा पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा के चालकों, परिचालकों तथा यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत कुमार रजक, क्षेत्राधिकारी केराकत तथा सुशील कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
यातायात माह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Previous article
Next article

