सिकरारा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिकरारा विकासखण्ड के अन्तर्गत मड़ियाहंू विकासखण्ड में स्थित ग्राम सभा रईया गुलजारगंज की बूथ लेवल ऑफिसर पूनम गुप्ता मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह विशेष रूप से एसआईआर फॉर्म के वितरण और जागरूकता पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
इस संबंध में बातचीत करते हुए बीएलओ पूनम गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा ‘सरकार के इस कार्य से क्षेत्र में एक भी मतदाता छूटने नहीं पाएगा और न ही वह अपने मताधिकार से वंचित हो पाएगा।
- घर-घर जाकर जागरूकता
पूनम गुप्ता स्वयं घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म का वितरण कर रही हैं और इसके महत्व के विषय में विस्तार से समझा रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस प्रक्रिया से पहले कुछ मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों पर हुआ करते थे, लेकिन अब उनका नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होगा।
- 1308 में से 717 ऑनलाइन, 120 नाम कटे
रईया गुलजारगंज ग्राम सभा की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि,ग्राम सभा में कुल मतदाता 1308 मे से 717ऑनलाइन हो चुका है। काटे गए नामों के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि इन 120नामों में ऐसे मतदाता शामिल हैं जो बाहर जा चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, या जिनका नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज था। इस प्रकार मतदाता सूची को पूरी तरह से साफ और अद्यतन किया जा रहा है। बीएलओ पूनम गुप्ता की यह सक्रियता न केवल मतदाता सूची को शुद्ध करने में मदद कर रही है, बल्कि यह सुनिश्चित भी कर रही है कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सके।



