Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात नियमों का अनदेखी करने वाले 197 वाहनों का हुआ चालान

यातायात नियमों का अनदेखी करने वाले 197 वाहनों का हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 197वाहनों चालान किया साथ ही अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैण्ड, डग्गामार 05वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप कुमार गुप्ता पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी जी.डी.शुक्ला ने नगर के मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों का चालान किया। वहीं बुलट मोटर साइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर के विरुद्ध कार्यवाही पर विषेश ध्यान रहा। अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैण्ड व अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 04डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा डग्गामार वाहन को सीज किया गया। साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने सहित संबन्ध में जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि सुतहट्टी तिराहे से डायवर्जन किया गया है जिसमें सुतहट्टी से लेकर कोतवाली तक यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप चल रही है। किसी भी प्रकार कोई जाम की स्थिति नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्रवाई की प्रशंसा की गई।