Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरमैराथन रेस को ईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मैराथन रेस को ईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • नगर में स्वच्छता के प्रति दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत स्वच्छ विरासत अभियान के तहत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें डीपीएम अमित यादव, डीसी खुशबू यादव तथा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ कार्यालय से इंदिरा चौक तक चला। इसके बाद प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इसके पूर्व में सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप, शूज आदि वितरित किया गया और सभी को स्वछता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई।

उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी सहित समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ विरासत अभियान अंतर्गत 14 जनवरी से 24 जनवरी तक पर्यटक और ऐतिहासिक स्थल को स्वच्छ धरोहर के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने जन-भागीदारी लाने, स्थानीय लोगों को स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक करने स्वच्छता परमो धर्म के मूल सिद्धांत को निरंतरता देने हेतु है। डीपीएम ने बताया कि अभियान के अंतर्गत एसबीएम प्रोटोकॉल के अनुसार दो डस्टबिन (नीला और हरा) की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, कचरे से वेस्ट टू हेल्थ/वंडर की गतिविधियां नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रवेश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विकास, गणेश, एतेशाम सफाई मित्र, सफाई नायक आदि लोग उपस्थित रहे।