Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को सांसद ने कराया संपन्न

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को सांसद ने कराया संपन्न

जौनपुर धारा, बरसठी। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार बरसठी विकास खण्ड मे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गाँव से कलश संग्रहित कर ब्लाक स्तरीय अमृत कलश यात्रा मे सम्मिलित होकर सांसद बीपी सरोज ने कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने बुके देकर स्वागत किया। अमृत महोत्सव की स्मृति वृक्षारोपण कर वृक्ष लगाओ प्रदूषण बचाव का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित कर मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ पदाधिकारी संदीप सिंह, सिमा सिंह, के.पी.मिश्रा, ब्रम्हदेव तिवारी, राकेश शुक्ला एवं ग्रामवासी गण उपस्थित रहे।