Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत निवासियों से ली माटी

‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत निवासियों से ली माटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में अध्यक्षा सीतामनी सोनकर के नेतृत्व में निवासियों के घर से मिट्टी लेकर कलश में संग्रहित की गई। इस दौरान सीतामनी सोनकर ने बताया कि भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों के लिए दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका में यह मिट्टी प्रयोग की जाएगी। अमृत कलश में मिट्टी को संग्रह कर ब्लॉक पर भेजा जाएगा जहां से यह मिट्टी लखनऊ जाएगी तथा वहां से दिल्ली भेजी जाएगी। राजेपुर द्वितीय, सरसौडा, विशुनपुर बसवत, मनिहा गोविन्दपुर, कुरेथू आदि गांवों में भी मिट्टी संग्रह किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, दिनेश सोनकर, सागर साहू, मनोज सिंह, उमेश सिंह, प्रवीण सिंह, शीशवंश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।