― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमूर्तिकार हुआ जहरखुरानी शिकार

मूर्तिकार हुआ जहरखुरानी शिकार

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया घटना को अंजाम

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय के उत्तरी छोर पर स्थित प्राचीन काली मंदिर के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलकत्ता के मूर्तिकार आकर मूर्ति बना रहे हैं। इसी बीच मूर्ति का बयाना देने के बहाने आएं कुछ व्यक्तियों ने अपना शिकार बना लिया। अचेत अवस्था में पहुँचते ही लगभग बीस हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। अचेत सभी मूर्तिकारों को पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मूलरूप से कलकत्ता के मुर्शिदाबाद निवासी उत्तम पाल पुत्र मुक्ति पाल(55 वर्ष), सुभाजित पाल पुत्र उत्तम पाल(25 वर्ष), सुजीत पाल पुत्र सुखेन्द्र पाल (22 वर्ष) व सुमेन पाल पुत्र गदई पाल(21 वर्ष) मूर्तिकार मूर्ति बना रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे जहरखुरानों ने मूर्ति का बयाना देने के बहाने पहुँचे। बातचीत के दौरान जहरखुरानी कोल्ड्रिंक और गिलास लेकर आया। चार मूर्तिकारों को कोल्ड्रिंक पिला दी और खुद नहीं पिया।कोल्ड्रिंग पीते ही चारों मूर्तिकार अचेत अवस्था में पहुँच गए। इसी बीच जहरखुरानों ने मौका देख मूर्ति के बयाने के रखें रुपये लगभग बीस हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। दीदारगंज में मूर्ति बनाने वाले सहयोगी विलास पाल ने फ़ोन कर हालचाल के लिए फ़ोन किया। सम्पर्क न होने के बाद बाजार के एक व्यक्ति के पास फ़ोन कर जानकारी चाहा तो व्यक्ति तत्काल मूर्तिकारों के पहुँचे तो उक्त चारों अचेत अवस्था में पड़े थे। इस चारों को आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए। इस सम्बन्ध में डॉक्टर विवेकानंद कुशवाहा ने बताया कि मूर्तिकार जहरखुरानी का शिकार है जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चन्दन राय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँचकर छानबीन की गई तो चारों मूर्तिकार कोल्ड्रिंग पीने की वजह से सुस्त थे। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, नगदी की बात बेबुनियाद है।

Share Now...