Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमुर्गे की दुकान पर पड़ा मिला अधेड़ का शव

मुर्गे की दुकान पर पड़ा मिला अधेड़ का शव

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में वर्षों से किराये का कमरा लेकर रह रहे शाहजहांपुर जिले के एक अधेड़ का शव शनिवार को बाजार के ही एक मुर्गे की दुकान पर पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि हृदयाघात से उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के मियांपुर बंजारन पुरवा निवासी 48 वर्षीय गुड्डू पुत्र सोनपाल गौसपुर बाजार में रहकर साइकिल से फेरी लगाकर बिसाखाना की दुकान चलाता था। वह मुर्गे की दुकान पर कब और कैसे पहुंचा यह जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह दुकान के भीतर रखे लकड़ी के तख्ते पर वह लेटा हुआ पाया गया। दुकानदार ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मौके पर एक निजी चिकित्सक को बुलाया गया। उसने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी उसके स्वजनों को देकर शव कब्जे में ले लिया।

Share Now...