Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

  • सीएम ने समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा
  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ अध्यक्ष महामंत्री रहे शामिल

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समेत राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ.संजय शुक्ला, महामंत्री नंदकिशोर सिंह, अध्यक्ष, और संगठन मंत्री रमेश यादव महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।  इस बैठक में विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें अवकाश, नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा/तदर्थ कर्मचारियों के विनियमित किए जाने और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समय देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। यह मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उनके अधिकारों और कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सभी कर्मचारियों को इस सकारात्मक विकास का स्वागत करना चाहिए और विश्वास रखना चाहिए कि सरकार हमारी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।