Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 174 मरीजों का उपचार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 174 मरीजों का उपचार

जौनपुर धारा, खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पीएचसी सोंधी अंतर्गत सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 174 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई। मिहरावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं। इसी तरह सोंगर, मदरहा, बीबीगंज और ताखा में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि क्षेत्र के सभी पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी के अलावा स्वास्थ्य केंद्र ताखा में डा. मसूद अहमद खान, मदरहाँ में डा. विवेकानंद कुशवाहा, मेहरावां में डा. सुधा व डा. एसके यादव, बीबीगंज में डा. राकेश यादव व डा. सुधाकर चौहान, सोंगर में डा. रमेश चन्द्रा और साथ में पैरास्टाफ लगाए गए थे।